Click Here
Click Here
Click Here

पासिंग आउट परेड का कार्यक्रम हुआ संपन्न, DSP राम लखन वर्णवाल को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु अवार्ड

Ranchi: पासिंग आउट परेड का कार्यक्रम संपन्न हुआ. हालांकि मौसम ने इस कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास किया लेकिन नवनियुक्त जवानों...

Ranchi: पासिंग आउट परेड का कार्यक्रम संपन्न हुआ. हालांकि मौसम ने इस कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास किया लेकिन नवनियुक्त जवानों ने बारिश में भी अपना हौसला बुलंद रखा. डीएसपी राम लखन बरनवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु अवार्ड दिया गया. इस अवार्ड को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राम लखन बरनवाल को दिया. इसके साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

बारिश भी नहीं डिगा सकी जवानों का हौसला

इस समारोह के दौरान मौसम करवट बदली. जिसके बाद तुरंत इस समारोह के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई. इसके बावजूद नवनियुक्त जवानों के कदम नहीं डगमगाए. जवानों ने भारी बारिश के बीच भी अदम्य साहस, अनुशासन और अटूट हौसले का परिचय देते हुए अपनी सारी गतिविधियों को जारी रखा.

Read Also: NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को समाप्त करने की मांग

विषम परिस्थितियों से लड़ने का मिला मंत्र

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने नए जवानों की जमकर सराहना की. अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा का मूल मंत्र ही कठिन और विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहना है. जवानों को फील्ड में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करने की बातें सिखाया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *