Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र...

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 21 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवरोतनपुर गांव में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और मामले की जांच कर रही थी.

मास्टरमाइंड को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले का कनेक्शन गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव से मिला. इसके बाद पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड राजीव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ALSO READ: पलामू में दिनदहाड़े बड़ी लूट: प्रज्ञा केंद्र में पिस्टल तानकर ₹1 लाख उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *