Pakur: पाकुड़ डीटीओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को जब्त किया है. दरअसल NH-333A सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है. जब्त किए गए वाहनों में जेसीबी, पानी टैंकर सहित अन्य दो वाहन शामिल हैं.

कागजात जांच के दौरान हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार डीटीओ सड़क निर्माण कार्य स्थल से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे वाहनों के आवश्यक कागजात की जांच की. जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. कागजात नहीं दिखाए जाने के बाद डीटीओ ने सड़क निर्माण कार्य में लगे चारों वाहनों को जब्त कर थाना भेज दिया.
