Chaibasa: प्री-बोर्ड परीक्षा देने जा रहे गुवा क्षेत्र के 226 छात्र-छात्राओं के लिए गुवा सेल प्रबंधन और टाटा स्टील नोवामुंडी ने CSR के तहत निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई. गुवा सेल ने दो बसें, जबकि टाटा स्टील ने एक बस और एक विंगर उपलब्ध कराया, जिससे मिडिल स्कूल गुवा, राजकीय मध्य विद्यालय गुवासाई और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया के विद्यार्थी मंगलवार सुबह चाईबासा के लिए रवाना हुए.
पूर्व सांसद गीता कोड़ा समेत कई लोगों की पहल रंग लाई
यह सुविधा पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, रामा पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से संभव हो सकी. सुबह करीब छह बजे बच्चों को शुभकामनाओं के साथ परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया गया. अभिभावकों और शिक्षकों ने इस सहयोग के लिए गुवा सेल, टाटा स्टील और सभी सहयोगियों का आभार जताया.
Read Also: ऑपरेशन नवजीवन-II: झारखंड में माओवादियों की कमर टूटी, 16 शीर्ष नक्सलियों ने हथियारों के जखीरे के साथ किया सरेंडर
