Freelance Content Writing: सरकारी पोर्टल्स से भी मिल सकता है काम, सिर्फ प्राइवेट वेबसाइटों पर न रहें निर्भर

News Wave Desk: अगर आप कॉन्टेंट राइटिंग में फ्रीलांस करियर बनाना चाहते हैं, तो केवल निजी वेबसाइटों या जॉब पोर्टल्स पर निर्भर...

Image: AI Generated

News Wave Desk: अगर आप कॉन्टेंट राइटिंग में फ्रीलांस करियर बनाना चाहते हैं, तो केवल निजी वेबसाइटों या जॉब पोर्टल्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार के कई आधिकारिक पोर्टल समय-समय पर कॉन्टेंट राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, ब्लॉग लेखन, क्रिएटिव राइटिंग और प्रोजेक्ट आधारित कार्यों के अवसर उपलब्ध कराते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्ट्रेशन कर आप सरकारी अभियानों और विभिन्न संस्थानों के लिए काम करने का मौका पा सकते हैं.

MyGov पर मिलते हैं लेखन और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स

भारत सरकार का MyGov पोर्टल नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है. यहां अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी अभियानों के लिए ब्लॉग, लेख, स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया कंटेंट और अन्य क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स समय-समय पर जारी किए जाते हैं. इच्छुक उम्मीदवार MyGov Work Portal पर जाकर उपलब्ध अवसरों की जानकारी ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं.

National Career Service (NCS) पर करें रजिस्ट्रेशन

नेशनल करियर सर्विस (NCS) भारत सरकार का आधिकारिक रोजगार पोर्टल है. यहां जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद कॉन्टेंट राइटिंग, वर्क फ्रॉम होम, फ्रीलांस और पार्ट-टाइम अवसरों की तलाश की जा सकती है. कई निजी कंपनियां और संस्थान भी इसी पोर्टल के माध्यम से कंटेंट राइटर्स की भर्ती करते हैं.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट पर रखें नजर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) समय-समय पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, कंटेंट डेवलपमेंट और क्रिएटिव राइटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए फ्रीलांस प्रोफेशनल्स से आवेदन आमंत्रित करता है. ऐसे अवसरों की जानकारी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन के जरिए मिलती रहती है.

Read Also: डाक विभाग कराएगा ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता, स्कूलों से ही सीधे स्पीड पोस्ट की व्यवस्था 

फ्रीलांस कॉन्टेंट राइटर बनने के लिए क्या करें?

  • MyGov और NCS जैसे सरकारी पोर्टल्स पर अपनी प्रोफाइल बनाएं.
  • अपना अपडेटेड पोर्टफोलियो और लेखन के सैंपल तैयार रखें.
  • सरकारी विभागों की आधिकारिक वेबसाइटों पर भर्ती और प्रोजेक्ट नोटिफिकेशन नियमित रूप से चेक करें.
  • आवेदन करते समय अपने अनुभव, लेखन कौशल और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें.

प्राइवेट पोर्टल्स पर भी बढ़ाएं मौके

सरकारी पोर्टल्स के अलावा कई निजी जॉब और फ्रीलांस प्लेटफॉर्म भी कॉन्टेंट राइटर्स के लिए अवसर उपलब्ध कराते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल बनाकर, पोर्टफोलियो अपलोड करके और नियमित रूप से आवेदन करके बेहतर फ्रीलांस या फुल-टाइम अवसर हासिल किए जा सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *