रातू में गैंगरेप : आधा दर्जन से अधिक आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस वारदात में करीब आधा...

रातू में गैंगरेप

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस वारदात में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 12 जुलाई की रात की है. रातू थाने की पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. जिसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया.

पुछताछ के बाद आठ लोगों की संलिप्तता की हुई जानकारी 

इस छापेमारी टीम ने छानबीन कर दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने के बाद कई लोगों का नाम सामने आया. पुलिस की टीम ने इस मामले में कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है और सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. इस मामले में रांची पुलिस के आला अधिकारी प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे.

 

ALSO READ : BREAKING-हाईकोर्ट के आदेश के बाद CO अनिल कुमार और CI समेत अंचल के 10 लोगों पर FIR, करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *