Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर अमन साव एनकाउंटर से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां राज्य सरकार ने एनकाउंटर के बाद की फॉरेंसिक रिपोर्ट और सीआईडी की केस डायरी अदालत में पेश की गयी. आपको बताते चलें कि 11 मार्च 2025 को पलामू जिले के चैनपुर क्षेत्र में झारखंड पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अमन साव मारा गया था.
एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव की हत्या में पूछताछ के लिए पुलिस टीम उसे रायपुर से रांची ला रही थी. तभी मुठभेड़ की यह घटना हुई. अमन साव की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

ALSO READ : नीति आयोग की बैठक में नए मुख्यमंत्रियों संग ‘समावेशी विकास’ का खींचा जा रहा खाका, CM हेमंत सोरेन ने की शिरकत
