Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गढ़वा: NEET (UG) परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने केंद्रों पर पहुंचे डीसी व एसपी दिए कड़े निर्देश

गढ़वा: आगामी तीन मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गढ़वा...

गढ़वा: आगामी तीन मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सोमवार को डीसी अनन्य मित्तल और एसपी आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इन केंद्रों का किया गया निरीक्षण:

– एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, गढ़वा

– आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल, गढ़वा

– केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा

Read Also: राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के पास मिली तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल 

सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी:

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, लाइटिंग और परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जांच की.केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में व्यवस्थाएं संतोषजनक और मानक के अनुरूप पाई गईं.
आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल और एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में साफ-सफाई, लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्था में कमियां मिलीं. उपायुक्त ने इन केंद्रों के प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा से पूर्व सभी त्रुटियों को दूर कर लिया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *