राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के पास मिली तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल

Ramgarh: जिले के नए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के कड़े रुख के बाद अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है....

Ramgarh: जिले के नए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के कड़े रुख के बाद अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है. रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग।से जुड़े एक अपराधी को तुर्की निर्मित अत्याधुनिक जिगाना पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र में एक अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने पतरातू पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया. पतरातू के एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

सोलिया में छापेमारी, 9 MM की पिस्टल बरामद:

पुलिस टीम ने पतरातू थाना क्षेत्र के सोलिया गांव में घेराबंदी कर दबिश दी. इस दौरान अनीस अंसारी (पिता ताहिर अंसारी) को पुलिस ने हिरासत में लिया.कड़ी पूछताछ के बाद अनीस की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर 9 MM की एक पिस्टल बरामद की। जांच में पता चला कि यह पिस्टल तुर्की की मशहूर जिगाना कंपनी की है, जिसका इस्तेमाल अक्सर बड़े गिरोहों द्वारा किया जाता है.

ALSO READ: हरि नाम की गूंज से सराबोर कराईकेला, 16 प्रहर संकीर्तन का शुभारंभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *