Garhwa: जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव स्थित पिरा टांड़ टोले में शनिवार को एक बंद घर के भीतर मां और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

बंद कमरे में मिला शव, आत्महत्या की आशंका
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो आस-पास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. खिड़की या अन्य माध्यम से भीतर देखने पर दोनों के शव बरामद हुए. पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, हालांकि, बंद घर में मां और बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: हत्या के दो मामलों में तीन दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 50-50 हजार रुपये का जुर्माना
