Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा की गढ़वा जिला समिति ने शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर टाउन हॉल में BLA-2 (Booth Level Agent) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया. इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने की जानकारी दी गई.
झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना बहुत जरूरी है. उन्होंने BLA-2 से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम सूची से न छूटे. यदि किसी का नाम नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है, तो उसका समय पर सुधार कराया जाए.

पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सभी बीएलए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और लोगों को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए. यदि किसी के नाम या अन्य जानकारी में त्रुटि है, तो उसका जल्द सुधार कराया जाए.
ALSO READ: कांग्रेस प्रभारी के. राजू का झारखंड दौरा, संगठन की नब्ज टटोलेंगे और बूथ स्तर पर फूंकेंगे जान
BLA-2 को दिया गया प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी योग्य मतदाता का नाम न कटे, इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में जिला स्तर पर बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शिविर में BLA-2 को मतदाता सूची की जांच, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, जरूरी फॉर्म भरने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई. साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया.


