Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, दो गंभीर रूप से झुलसे

पलामू: रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार पंचायत अंतर्गत उड़रीटांड़ में गुरुवार को खाना पकाने के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर फट गया,...

पलामू: रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार पंचायत अंतर्गत उड़रीटांड़ में गुरुवार को खाना पकाने के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुछ लोग आंशिक रूप से जल गए. दोनों घायलों का इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में कराया गया. विस्फोट से मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. रसोईघर की 10 इंच मोटी दीवार में छेद हो गया, जबकि सीढ़ी की छत का एलबेस्टर भी उड़ गया. हालांकि, इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया.

सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ विस्फोट

घटना कृष्णा चंद्रवंशी के मकान में गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई. सूचना प्रशासन को दे दी गई है. रसोई गैस सिलेंडर एचपी कंपनी का बताया गया है, जिसे एक सप्ताह पहले ही भरवाया गया था. जानकारी के अनुसार, कृष्णा चंद्रवंशी अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर गए थे. घर में उनका 15 वर्षीय पोता वृजभान कुमार (पिता संजय चंद्रवंशी) मौजूद था और वह गैस सिलेंडर पर खाना पका रहा था.

Also Read: मौसम का कहर: 19 राज्यों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी, बेमौसम बारिश से फसलें खतरे में

आग बुझाने के दौरान हुआ धमाका

अचानक सिलेंडर में आग लग गई. वृजभान ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. लोग मौके पर जुटकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. आग बुझाने के लिए बालू और पानी डालने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे ज्ञानी मोची और अरुण मोची गंभीर रूप से झुलस गए. वहीं कुछ अन्य लोगों के हाथ-पैर मामूली रूप से जल गए, जिनका गांव स्तर पर ही इलाज किया गया.

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *