गिरिडीह: तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, साथी गंभीर रूप से घायल

GIRIDIH: गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापहाड़ी के समीप बदगुंदा मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम दर्दनाक सड़क...

GIRIDIH: गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापहाड़ी के समीप बदगुंदा मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे में मृतक की पहचान पीरटांड़ प्रखंड के सुगवाटांड़ निवासी बशुदेव राय के 19 वर्षीय पुत्र दीपक राय के रूप में की गई है. वहीं घायल युवक कार्तिक राय के 19 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार राय बताए जा रहे हैं.

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पल्सर बाइक से किसी काम से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बदगुंदा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े.

अस्पताल में एक को मृत घोषित किया गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि रौनक कुमार राय का इलाज जारी है.

ALSO READ:गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, पिता और छह मासूम बच्चे एक ही बाइक से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *