Click Here
Click Here

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा पर सख्त प्रशासन, DC के निर्देश- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Giridih: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की अहम...

Giridih: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार. यातायात डीएसपी कौशर अली समेत सभी संबंधित अधिकारी जुड़े. बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए.

लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हिट एंड रन मामलों पर सख्ती

बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई हो और पीड़ितों को समय पर सहायता मिले. साथ ही iRAD (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) पोर्टल पर सभी दुर्घटनाओं की 100% एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

Also Read: प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर HC नाराज, धनबाद SSP को कल सशरीर हाजिर होने का आदेश

नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर

उपायुक्त ने हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता. ओवरलोडिंग. तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नियमित जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

जागरूकता पर भी जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूलों. कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा. ताकि लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके.

‘गुड सेमेरिटन’ को सम्मान

इस दौरान मानवता की मिसाल पेश करने वाले जाकिर हुसैन को “गुड सेमेरिटन” के रूप में ₹2000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने कहा कि ऐसे निस्वार्थ कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं.

हर नागरिक की जिम्मेदारी

अंत में डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है. बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जवाबदेही के साथ काम करें और जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर तक लाने के लिए ठोस कदम उठाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *