Click Here
Click Here

लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू, लोहरदगा जिले की प्रमुख समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा

Lohardaga : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर...

Lohardaga : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड सहित लोहरदगा जिले के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की. यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास योजनाओं की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा जिले की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है. विशेष रूप से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को और सुदृढ़ करने की जरूरत है, ताकि आम जनता को बेहतर जीवन स्तर मिल सके.

यह भी पढ़ें : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान, पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर हमला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

लंबित विकास योजनाओं को पूरा कराया जाए : धीरज साहू

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य सरकार यदि योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करे तो लोहरदगा सहित पूरे झारखंड में तेजी से विकास संभव है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिले में लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए. इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की भी बात कही.

राज्य सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धीरज प्रसाद साहू की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित विकास करना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोहरदगा जैसे जिलों के विकास के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है और आने वाले समय में कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही. विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. साथ ही मुख्यमत्री ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ सही मायने में आमलोगों तक पहुंच सके.

यह भी पढ़ें : प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर HC नाराज, धनबाद SSP को कल सशरीर हाजिर होने का आदेश

सरकार से अपेक्षा जताई गई कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी

इस अवसर पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी भी उपस्थित थे. उन्होंने भी जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और सरकार से अपेक्षा जताई कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए. मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से विकास कार्यों को गति मिलती है और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलती है. इस बैठक को लोहरदगा जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में नए विकास कार्यों की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *