Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं के बेबी किट कूड़े में तब्दील

Giridih: गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिरिडीह में नवजात शिशुओं के लिए आई सरकारी बेबी किट वितरण करने के जगह विभागीय लापरवाही से...

giridih samudayik swathya kendr

Giridih: गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिरिडीह में नवजात शिशुओं के लिए आई सरकारी बेबी किट वितरण करने के जगह विभागीय लापरवाही से रखे-रखे ही कूड़े में तब्दील हो चुकी हैं. इतना ही नहीं कई दवाईयां भी एक्सपायर हो कर अब इसी कमरे में मौजूद है.

सामग्री इस्तेमाल लायक नहीं बची है

पुराने अस्पताल परिसर के एक कक्ष से मिली तस्वीरों में बड़ी संख्या में बेबी किट धूल, सीलन और गंदगी के बीच पड़ी दिख रही हैं. पैकेट फटे हुए हैं और सामग्री इस्तेमाल लायक नहीं बची है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार ये किट कई महीनों से बिना वितरण के यहीं पड़ी हैं. नियमानुसार सरकारी अस्पताल में संस्थागत प्रसव के तुरंत बाद हर माता को ये बेबी किट निःशुल्क दी जानी अनिवार्य है. गावां CHC में स्टॉक उपलब्ध होते हुए भी वितरण न होने से पूरी खेप बर्बाद हो चुकी है. हालांकि यह किट कब का है, इसका स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आया है. ये मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, सरकारी संसाधनों की आपराधिक बर्बादी है. एक तरफ आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करती हैं, दूसरी तरफ अस्पताल में ही नवजात का हक सड़ रहा है.

AlsoRead:गिरिडीह: विश्वासडीह जंगल में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *