गिरिडीह : बिजली के मुद्दे पर भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Giridih: बिजली की दरें बढ़ाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया. गिरिडीह में भी बिजली कटौती और बिजली की...

Giridih: बिजली की दरें बढ़ाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया. गिरिडीह में भी बिजली कटौती और बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. शुक्रवार को डंडीडीह विद्युत सब स्टेशन के निकट बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए तीन सूत्री मांगें रखीं.

यह भी पढ़ें : जब बिल फाड़ा गया तब चुप थे, अब महिला आरक्षण पर दे रहे ज्ञान: प्रतुल शाहदेव

स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि : रंजीत राय

भाजपा नेताओं ने कहा कि तापमान बढ़ने से जनजीवन पहले ही कठिन हो गया है. ऊपर से अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों को और परेशान कर दिया है. जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने राज्य सरकार पर स्मार्ट मीटर के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए बिजली दरों में तत्काल कटौती की मांग की. उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब-मध्यम वर्ग त्रस्त है. भाजपा नेताओं ने लगातार बिजली कटौती और आंख-मिचौली वाली आपूर्ति को गंभीर समस्या बताते हुए इसे सुधारने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर आंदोलन तेज होगा. मौके पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग-पत्र विद्युत अधिकारियों को सौंपा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी वैशखियार, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दूबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह के तीन गुर्गों की जमानत याचिका खारिज,CID कोर्ट ने नहीं दी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *