गिरिडीह: रक्तदान जागरूकता अभियान को मिलेगी नई गति, DDC स्मृता कुमारी ने दिए सख्त निर्देश

Giridih: गिरिडीह जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के...

Giridih
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी

Giridih: गिरिडीह जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई.

प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान के लिए आना चाहिए आगे 

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया, कि जिले में नियमित रूप से रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित हों. DDC ने कहा कि स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं. उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, कि रक्त की उपलब्धता, संभावित रक्तदाताओं का पंजीकरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन और आवश्यक समन्वय की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

रक्तदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा

बैठक में रक्तदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने जनजागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा रेडक्रॉस सोसाइटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जिले में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी.

इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन, सोसाइटी के सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने जिले में सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: गुमला में 03 से 07 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, जाति, आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र होंगे जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *