JPSC विवाद: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा

Ranchi: JPSC मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल शांति ने...

JPSC

Ranchi: JPSC मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा छात्रों के आंदोलन का सहारा लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को JPSC में भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासनकाल में हुए द्वितीय JPSC घोटाले के दोषियों पर आज तक पूरी कार्रवाई नहीं हुई. सोनाल शांति ने कहा कि राज्य सरकार JPSC मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. लगातार छापेमारी, गिरफ्तारियां और अन्य कार्रवाई की जा रही हैं. ऐसे में भाजपा CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों की मांग कर राज्य की जांच प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और कांग्रेस दोनों आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ हैं. सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने भाजपा से छात्रों के आंदोलन को राजनीति का माध्यम नहीं बनाने की अपील की.

AlsoRead:सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने SDO कार्यालय और कोतवाली थाना का किया घेराव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *