चक्रधरपुर के तीन स्कूलों में बनेंगे नए भवन, विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से मिली मंजूरी

West Singhbhum: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है. विधायक सुखराम उरांव के लगातार प्रयासों के बाद...

चक्रधरपुर
सुखराम उरांव ,विधायक

West Singhbhum: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है. विधायक सुखराम उरांव के लगातार प्रयासों के बाद क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में नए भवन और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की योजना को मंजूरी मिली है. इस योजना पर करीब 3 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

तीन विद्यालयों में होगा निर्माण कार्य

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा. जिन विद्यालयों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमें

मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर में 17 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा.

गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, सरजमहातु में 5 नए अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे.

यूपीजी हाई स्कूल, निशचितपुर में 8 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा.

विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नए भवनों और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यालयों में कक्षाओं की कमी दूर होगी. इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता : विधायक

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

ALSO READ: गुमला में 03 से 07 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, जाति, आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र होंगे जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *