Click Here
Click Here

गिरिडीह: डॉक्टर लेन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Giridih: शहर के बीचों-बीच स्थित डॉक्टर लेन में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई....

Giridih: शहर के बीचों-बीच स्थित डॉक्टर लेन में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने एक व्यक्ति को कचरे के ढेर के पास पड़ा देखा. शुरुआत में स्थानीय लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में सोया हुआ है, इसलिए किसी ने इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया. इसी बीच लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर उसे उठाने का प्रयास किया. जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से जारी अवैध बालू खनन, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

add1

पुलिस ने कहा- हर पहलू से हो रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो: सरना स्थल में लगे सखुआ पेड़ क्षतिग्रस्त होने पर आदिवासी समाज में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *