Click Here
Click Here

गिरिडीह: दिनदहाड़े रिवाल्वर के बल पर 1.20 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना

Giridih: गिरिडीह जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है. गांडेय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रिवाल्वर की...

Giridih Crime
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित व पुलिस बल

Giridih: गिरिडीह जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है. गांडेय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोंक पर एक युवक से 1.20 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक की चाभी लूटकर अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी मो. रुस्तम अंसारी (पिता- डॉ. खलील) अपनी बाइक (जेएच 11 वाई 5850) से नगदी लेकर ससुराल बनसिमी जा रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कोयरीडीह मोड़ के समीप सुनसान स्थान पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया.

गांडेय थाना प्रभारी और एसआई पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

बताया जा रहा है, कि अपराधियों ने रिवाल्वर तानकर युवक को धमकाया और उसके पास मौजूद 1.20 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा बाइक की चाबी छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना से स्तब्ध रुस्तम अंसारी ने किसी तरह अपने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और एसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

add1

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. दिनदहाड़े हथियार के बल पर हुई इस दुस्साहसिक लूट की घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अपराधियों के बेखौफ अंदाज से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत में योजनाओं का किया निरीक्षण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *