[rank_math_breadcrumb]

गिरिडीह: बंगारो के इन्द्रदेव यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीसरी महिला आरोपी फूलमती देवी गिरफ्तार

Giridih: जिला के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में चर्चित जमीन विवाद से जुड़े इन्द्रदेव यादव हत्याकांड में पुलिस को एक...

Giridih: जिला के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में चर्चित जमीन विवाद से जुड़े इन्द्रदेव यादव हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है. मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीसरी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला की पहचान बीरेंद्र यादव की पत्नी फूलमती देवी के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया 

जानकारी के अनुसार, बंगारो गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए इन्द्रदेव यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके में काफी चर्चा बटोरी थी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की थी और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसी कड़ी में पुलिस ने फरार चल रही महिला आरोपी फूलमती देवी को भी दबोच लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में फूलमती देवी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मामले की जांच अभी बाकी है 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस गिरफ्तारी के बाद इन्द्रदेव यादव हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़ गई है. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के खुलासे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

AlsoRead:धरती आबा को नमनः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *