कोडरमा: विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम पर मरकच्चो में गूंजा छोटा परिवार, सुखी परिवार का संदेश

Koderma: मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का...

Koderma
मरकच्चो में जनसंख्या नियंत्रण का संकल्प

Koderma:  मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने फीता काटकर किया.

छोटा परिवार स्वस्थ समाज की आधारशिला

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि छोटा परिवार ही स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध समाज की आधारशिला है.उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है. साथ ही परिवार का आर्थिक और सामाजिक विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है.

10 अगस्त तक चलेगा जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा

डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. यह कार्यक्रम 10 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा.उन्होंने योग्य दंपतियों से परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनों का लाभ उठाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की.

स्वास्थ्य कर्मियों ने दी परिवार नियोजन की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी. साथ ही लोगों को छोटे परिवार के लाभों से अवगत कराया गया.इस मौके पर डॉ. दिनेश प्रसाद, बीपीएम अमरकांत सिन्हा, बीएएम शतीस कुमार, बीडीएम धर्मेंद्र राम, एमटीएस विवेकानंद शर्मा, बीटीटी संगीता कुमारी, गंगाधर दास, एएनएम संगीता खाखा सहित विभाग के चिकित्सक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

ALSO READ : रांची: BLO घर आएं तो पूरा सहयोग करें, सही जानकारी दें – DC

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *