Bokaro: सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीएम कुसुम योजना 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति, भौतिक सत्यापन एवं स्वीकृति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. योजना के अंतर्गत कुल 523 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें 50 आवेदन अस्वीकृत किए गए, जबकि 473 आवेदन स्वीकृति योग्य पाए गए.
स्वीकृत आवेदनों को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा
उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवेदनों को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जाए, ताकि लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके. साथ ही, योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने एवं किसानों द्वारा आवेदन के लिए अभियान चलाने को कहा.बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन,अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, डीडीएमओ शक्ति कुमार आदि उपस्थित रहे.
ALSO READ : सबर समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
