गिरिडीह: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 ओवरलोड वाहन जब्त

Giridih: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा...

Giridih: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उपायुक्त श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया.

वाहनों की सघन जांच की गई

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों की सघन जांच की गई. जांच में निर्धारित भार सीमा से अधिक माल लेकर चल रहे कुल 12 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया. इनमें बगोदर थाना क्षेत्र से 10 तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र से 2 वाहन शामिल हैं. सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध परिवहन नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का परिचालन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. इसी कारण परिवहन विभाग नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों, बिना वैध दस्तावेजों के परिचालन तथा अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों, चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से निर्धारित भार सीमा और सभी परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि जिले में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

AlsoRead:पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं बेच सकेंगे पेट्रोल पंप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *