Koderma: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत 06 जून 2026 को जयनगर प्रखंड के मेसोंधा बिरहोर टोला में 5 बिरहोर लाभुकों के बीच बकरों का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया. इस अवसर पर नैटांड़ पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य भी उपस्थित रहे.

पशुपालन की दी गई जानकारी
बकरा वितरण के दौरान लाभुकों को बकरा पालन, उनकी उचित देखभाल, रोग प्रबंधन तथा संतुलित पोषाहार संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई. अधिकारियों ने लाभुकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया.
आजीविका सुदृढ़ करने का उद्देश्य
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर करना है.
आय और जीवन स्तर में सुधार का प्रयास
योजना के माध्यम से लाभुक परिवारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन का मानना है कि पशुपालन से जुड़े ऐसे प्रयास ग्रामीण और जनजातीय परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
