Click Here
Click Here
Click Here

सोना फिर रिकॉर्ड रफ्तार में, चांदी में एक दिन में ₹10,000 की छलांग, बाजार में हलचल

रांची : रांची में आज सर्राफा बाजार ने नया तेवर दिखाया है. सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज...

रांची : रांची में आज सर्राफा बाजार ने नया तेवर दिखाया है. सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. खासकर चांदी ने एक ही दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो की उछाल मारकर खरीदारों को चौंका दिया है.ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह जरूरी अपडेट है, क्योंकि बीते कुछ दिनों से लगातार भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मजबूत निवेश मांग के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है.

आज का ताजा भाव. सोना चमका, चांदी ने मारी लंबी छलांग

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज के कारोबार में.

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,44,950 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,52,200 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹2,70,000 प्रति किलो

बीते कारोबारी दिन चांदी का भाव ₹2,60,000 प्रति किलो के आसपास था. इस तरह एक ही दिन में करीब ₹10,000 की तेजी दर्ज की गई है.cसोने में भी मजबूत बढ़त देखी गई है. 22 कैरेट सोना जहां कल ₹1,42,850 प्रति 10 ग्राम था, वहीं आज इसमें ₹2,100 की तेजी आई है. 24 कैरेट सोना भी करीब ₹2,200 महंगा होकर ₹1,52,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

Also Read : EXCLUSIVE: डिप्टी मेयर नीरज सिंह, वार्डन सुचित्रा मिश्रा व गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के अनसुलझे हत्याकांड, जब कानून के गलियारों में हार गई पुलिस की तफ्तीश

क्यों बढ़ रहे हैं दाम. जानिए बाजार का गणित

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है. शादी-विवाह के सीजन और निवेश खरीदारी की वजह से भी मांग मजबूत बनी हुई है.चांदी में औद्योगिक मांग और निवेश खरीदारी दोनों का दबाव देखने को मिल रहा है, जिससे कीमतों में तेज उछाल आया है.

Also Read : कोहरे की चादर और दोपहर की तपिश, झारखंड में मौसम का डबल अटैक

खरीदारी से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • हॉलमार्क की जांच जरूर करें.

  • मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी स्पष्ट लें.

  • रोजाना रेट बदलते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले उसी दिन का ताजा भाव कन्फर्म करें.

फिलहाल बाजार का रुख तेजी की ओर है. यदि यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं. ऐसे में खरीदारों को सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *