Ranchi: सरकारी सेवा पूरी करने के बाद हर कर्मचारी का अधिकार होता है कि उसे समय पर पेंशन और वित्तीय लाभ प्राप्त हों. इस दिशा में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और गतिशील बनाया जा रहा है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कुल 78,147 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा सफलतापूर्वक अंतिम चरण तक पहुंच चुका है। ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम के शुरू होने से पेंशनभोगियों को अब अपने कागजातों की स्थिति जानने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि वे घर बैठे अपने आवेदन की पल-पल की जानकारी ले सकते हैं.
पेंशन आवेदनों की चरण-वार स्थिति
• कुल आवेदन : 78,147
• कर्मचारी के पास वापस(त्रुटि सुधार के लिए): 620
• DDO के पास लंबित: 2,604
• स्वीकृत प्राधिकारी के पास लंबित : 1,040
• AG को अग्रसारित : 1,585
• AG के पास लंबित : 3,285
• सफल PPO जनरेटेड : 69,519
ALSO READ: जामताड़ा: 48 घंटे की मोहलत खत्म, अब अतिक्रमण पर नगर पंचायत करेगी कार्रवाई
