Click Here

हजारीबाग में बच्चों के कथित अपहरण के प्रयास से दहशत, मुंह ढककर बाइक पर बैठाने की कोशिश का आरोप

Hazaribagh : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मकुंदगंज गांव में बच्चों के कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों...

kidnapping

Hazaribagh : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मकुंदगंज गांव में बच्चों के कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है. परिजनों ने बुधवार को मुफ्फसिल थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

परिजनों के अनुसार, मकुंदगंज प्राथमिक विद्यालय के आसपास पिछले कुछ दिनों से कुछ बाइक सवार संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिल रही थी. आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे करीब 10 वर्षीय आर्यन कुमार, रोहन पांडेय और पलक कुमारी को कुछ लोगों ने पीछे से पकड़ लिया. आरोप है कि बदमाशों ने बच्चों का मुंह ढककर उन्हें जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया.

बच्चों ने कथित तौर पर विरोध

करते हुए आरोपितों के हाथ में दांत काट दिया और किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भाग गए. बच्चों के शोर मचाने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए. घर पहुंचने पर बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई. परिजनों का आरोप है कि छह अगस्त को भी तीन बच्चियों को अगवा करने का प्रयास किया गया था. उनका कहना है कि लगातार इस तरह की घटनाओं की चर्चा से गांव में भय का माहौल है. अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर भी चिंतित हैं और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

ग्रामीणों के साथ चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

नायाखाप पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. बच्चों को अगवा करने का प्रयास गंभीर और निंदनीय है. मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

पुलिस ने शुरू की जांच

मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के कथित अपहरण के प्रयास से संबंधित ग्रामीणों का आवेदन थाना में प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की अपील

बच्चों को अकेले स्कूल या सुनसान रास्तों से आने-जाने से रोकें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. अफवाह फैलाने के बजाय घटना की सूचना सीधे पुलिस को देने की अपील की गई है.

Also Read : पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: तेजी से हो रहा आवेदनों का निस्तारण, अब तक 69,500 से अधिक PPO हुए जनरेट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *