Click Here

रांची: मारवाड़ी कॉलेज में NCC कैडेटों ने शुरू किया ‘वंदे मातरम’ अभियान

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी ने ‘वंदे मातरम राष्ट्रगीत गाना अभियान’ की शुरुआत की. प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार और 3-झारखंड बटालियन एनसीसी...

Ranchi: NCC cadets started 'Vande Mataram' campaign in Marwari College

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी ने ‘वंदे मातरम राष्ट्रगीत गाना अभियान’ की शुरुआत की. प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार और 3-झारखंड बटालियन एनसीसी के निर्देश पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो की अगुवाई में शुरू हुआ यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने एनसीसी कैडेटों को शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है.

यह भी पढ़ें: रिमांड पूरी होने के बाद 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीनों को भेजा गया जेल

राष्ट्रगीत का गायन देश का सम्मान: लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का गायन देश के सम्मान और एकता का प्रतीक है. उन्होंने राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान बनाए रखने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर डॉ. शहाबुद्दीन और डॉ. उमेश कुमार ने भी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं. अभियान को सफल बनाने में सीनियर कैडेट अमित कुमार सिंह, कुमार शानू, विशाल कुमार, सूरज मरांडी, अंजली तिग्गा, दिव्या कुमारी, सत्यम कुमार पाण्डेय, लक्षिता कश्यप, श्रीशा मनु, मनीता उरांव, रिया कुमारी, पंकज तिर्की, अमित कुमार सहित अन्य एनसीसी कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *