Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो रेलवे स्टेशन हत्याकांड में फरार आरोपी के घर कुर्की, जीआरपी की कार्रवाई

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन के ऑटो रिक्शा स्टैंड पर 22 फरवरी को सचिन देव राय की हत्या कर दी गई थी. इस...

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन के ऑटो रिक्शा स्टैंड पर 22 फरवरी को सचिन देव राय की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के अभियुक्त भोलू विश्वकर्मा उर्फ बलराम को जीआरपी बोकारो ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. जबकि दूसरा अभियुक्त धनंजय कर्मकार अभी भी फरार है.

रेलवे न्यायालय रांची के आदेश पर मंगलवार को जीआरपी ने आरपीएफ के सहयोग से रेलवे गोल मार्केट स्थित धनंजय कर्मकार के घर की कुर्की की. कुर्की कार्रवाई के दौरान जब्त की गई सामग्रियों को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *