Chakradharpur: कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेबो घाटी के भारंडिया के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक नकटी से बंदगांव की ओर जा रहे थे.
साइनबोर्ड से टकराने के बाद हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. घायल युवक की पहचान बंदगांव निवासी के रूप में की गई है.
ALSO READ: बोकारो रेलवे स्टेशन हत्याकांड में फरार आरोपी के घर कुर्की, जीआरपी की कार्रवाई
हेलमेट पहनने की अपील, पुलिस ने बताया हादसे का कारण
थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि एनएच-75 पर टेबो घाटी शुरू होने के स्थान पर चेतावनी स्वरूप साइनबोर्ड लगाया गया है, लेकिन बाइक सीधे उसी बोर्ड से टकरा गई. उन्होंने कहा कि यदि युवक हेलमेट पहने होते तो संभवतः जान बच सकती थी. थाना प्रभारी ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की.



