Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन

Gumla: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान...

Gumla: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्थानीय टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया. पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता में कमी आ गई है. कीमतों में वृद्धि से गरीब एवं मध्यम वर्ग परेशान हैं.

यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर रंगदारी: एक करोड़ की डिमांड, जमीन विवाद में व्हाट्सएप से जान से मारने की धमकी

केंद्र की गलत नीतियों से परेशानी: बंधु तिर्की

इस मौके पर कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महंगाई पर रोक लगाई गई थी, लेकिन नतीजे आते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को ठगा जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता से सरेंडर करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है. कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने, घरेलू गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल, अफवाहों पर नहीं दें ध्यान: डीसी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *