Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल, अफवाहों पर नहीं दें ध्यान: डीसी

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, दोनों एसडीओ-साइबर थाने को निगरानी का दिया निर्देश Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा...

  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, दोनों एसडीओ-साइबर थाने को निगरानी का दिया निर्देश

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है. जिले में अनिवार्य सेवा, कृषि कार्यों तथा आम नागरिकों के वाहनों की जरूरतों को देखते हुए अगले दो–तीन माह के लिए पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ईंधन का उपयोग करें.

मामले को लेकर समीक्षा बैठक

गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ने आइओसीएल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में ईंधन आपूर्ति एवं भंडारण की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यक निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) शालिनी खालको, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, आइओसीएल के त्रीतेश कुमार, एचपीसीएल के उज्जवल कुमार, बीपीसीएल के राम चंद्रा उपस्थित थे. उपायुक्त ने सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से जिले में पेट्रोल पंपों की जानकारी ली. प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में कुल 132 पेट्रोल पंप हैं, जिसमें आइओसीएल के 70, बीपीसीएल के 23, एचपीसीएल के 29, जियो के 03 एवं नायरा के 07 शामिल है.

यह भी पढ़ें: रांची: कांके में जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, कई लोगों हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी, भ्रामक पोस्ट अथवा फर्जी रील बनाकर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं साइबर थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया.

तेल टैंकरों के अनावश्यक ठहराव पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डिपो से निकलने वाले तेल टैंकर बोकारो जिले में कहीं भी बेवजह नहीं रुकेंगे. सभी टैंकर सीधे अपने निर्धारित गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित टैंकर चालकों/तेल कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जेटेट नियमावली में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर मंथन, 18 मई को उच्च स्तरीय समिति की बैठक

उड़नदस्ता टीम गठित करने का निर्देश

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) को निर्देश दिया कि ईंधन परिवहन एवं वितरण की नियमित निगरानी के लिए उड़न दस्ता टीम का गठन किया जाए. यह टीम विभिन्न स्थलों पर जांच कर सुनिश्चित करेगी कि कहीं भी अनावश्यक जमाव, कालाबाजारी या आपूर्ति में बाधा उत्पन्न नहीं हो. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. आमजन से सहयोग एवं संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि जिले में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *