गुमला : DC ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा सभी के लिये प्रेरणा स्रोत

Gumla : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिरसा...

Gumla : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिरसा एग्रो पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया.

बिरसा मुंडा का जीवन सभी वर्गों के लिये प्रेरणा

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की. उनका जीवन समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम के बाद उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने बिरसा एग्रो पार्क का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, साफ सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही पार्क के समुचित विकास एवं बेहतर संचालन के लिये आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों पार्क के रख रखाव के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने पार्क को आगंतुकों के लिए अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाएं रखने पर विशेष बल दिया.

ये रहे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता, सहायक जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी के नामांकन पर नाम का पेंच, जेएमएम और कांग्रेस के टिकट क्लियर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *