Simdega: तीर्थयात्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले का खुलासा सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने प्रेस वार्ता में किया.पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी को ओडिशा निवासी धीरज अग्रवाल ने सिमडेगा के विमल जैन से तीर्थयात्रा के लिए टिकट और होटल बुकिंग कराने के नाम पर 4.31 लाख लिए. इसके बाद 18 फरवरी को उसने सिमडेगा के ही सौरभ बंसल से भी इसी बहाने 2.61 लाख की ठगी की. रुपये लेने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद दोनों पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ.
दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई.जांच के दौरान सिमडेगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद ओडिशा के बरईपाली में छापेमारी कर धीरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है.
ALSO READ: NEET पेपर लीक पर रांची में छात्रों का आक्रोश, 26 जुलाई को बड़े आंदोलन का ऐलान
