गुमला में पेयजल और स्वच्छता योजनाओं की हुई समीक्षा

Gumla: समाहरणालय सभागार में DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल गुमला के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन और...

गुमला
DC ने किया समीक्षा बैठक

Gumla: समाहरणालय सभागार में DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल गुमला के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में चल रही पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई.

हर घर नल से जल और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता ने हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की प्रगति, जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण, हर घर जल सत्यापन अभियान, चापाकलों की मरम्मत, खराब जलमीनारों के जीर्णोद्धार तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे निर्माण और क्रियान्वयन कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.

कम कवरेज वाले प्रखंडों में कार्य तेज करने के निर्देश

DC ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों में नल-जल योजना का कवरेज कम है, वहां कार्यों में तेजी लाई जाए. साथ ही, जिन जलापूर्ति योजनाओं को शुरू हुए पांच वर्ष से अधिक हो चुके हैं या तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं, उनकी मरम्मत 15वें वित्त आयोग की राशि से शीघ्र कराई जाए.

PVTG क्षेत्रों की योजनाएं जल्द हों पूरी

DC ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) क्षेत्रों में निर्माणाधीन सभी जलापूर्ति योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि वहां के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो सके.

ALSO READ: पलामू: जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक की मौत, शव को बालू में दफनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर

DC दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की सफलता गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं पहुंचाने पर निर्भर करती है. उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *