NEET पेपर लीक पर रांची में छात्रों का आक्रोश, 26 जुलाई को बड़े आंदोलन का ऐलान

Ranchi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. आज अल्बर्ट एक्का चौक...

NEET

Ranchi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. आज अल्बर्ट एक्का चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में अब तक किसी की स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं हुई है. छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की मांग उठाई. इस दौरान छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए. छात्रों ने झारखंड सरकार को भी घेरते हुए कहा कि राज्य में छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिल रही है, शैक्षणिक सत्र नियमित नहीं हैं और कई शैक्षणिक समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं.

बड़े स्तर पर छात्र आंदोलन

आइसा ने घोषणा की कि 26 जुलाई को झारखंड में बड़े स्तर पर छात्र आंदोलन किया जाएगा. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को पूरे राज्य में और तेज किया जाएगा. साथ ही छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की.

AlsoRead:महिलाओं की प्रतिभा ही झारखंड की असली ताकत: रांची में लुक एट दैट’ राखी एडिट का शुभारंभ, विधायक कल्पना सोरेन ने की सराहना

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *