Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. घटना इटकीरी के पास की है. जहां काले रंग के स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वाहन चालक वाहन लेकर गुमला के तरफ फरार हो गया. वाहन का नंबर श्रभ्15थ5240 बताया जा रहा है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कर दिया है. घटना की जानकारी घाघरा थाना प्रभारी को दी गयी है. जिसके बाद मामले की जांच जारी है.
ALSO READ : इंसानियत शर्मसार: हजारीबाग में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, बेहोश होने तक पीटा



