Gumla: गुमला पुलिस ने ओड़िशा से एक्टिव अंतरराज्यीय गिरोह (कोरई गैंग) का सफाया करते हुए कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सभी अभियुक्तों के द्वारा कई राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. गुमला के पालकोट और घाघरा में सोना व्यापारी से दो अलग-अलग मामलों में करोड़ों रुपए की लूट हुई थी, जिसका पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है. इसी गिरोह के द्वारा पूरे लूटकांड को अंजाम दिया गया था.

एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पालकोट के बिल्डिंबीरा से सबसे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके निशानदेही पर 4 अन्य लोगों को पकड़ा गया. इनके पास से करीब 70 ग्राम सोना, करीब डेढ़ किलो चांदी, 1 लाख 70000 रुपया नकद, एक देशी पिस्तौल, दो देसी कट्टा के अलावा मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं. एसपी ने आगे बताया कि गिरोह के कुछ छोटे सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त
01. आर अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन, उम्र-40 वर्ष, पिता-अवला रावना, सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (पालकोट थाना कांड सं0-35/26 के अभियुक्त)

02. अक्षय कबाड़ी, उम्र-25 वर्ष, पिता-कबाड़ी जगन्नाथ, सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (पालकोट थाना कांड सं0-35/26 के अभियुक्त) थाना-कोरई,
03. येशु दास, उम्र-25 वर्ष, पिता-नागेश्वर दास, सा०- सा०-पुरवाकोट, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (घाघरा थाना कांड सं0-39/26 के अभियुक्त)
04. किशुन दास, उम्र-27 वर्ष, पिता-नागेश्वर दास, सा०- सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (घाघरा थाना कांड सं0-39/26 के अभियुक्त)
05. अवला शेखर, उम्र करीब 35 वर्ष पिता-स्व० अवला रावणा, सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
06. अर्जुन दास, उम्र करीब 29 वर्ष पिता-नागेश्वर दास, सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
07. माईकेल सावन, उम्र 30 वर्ष, पिता- माईकेल रंगा राव, सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
08. मनोज दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व० कृष्णा दास, सा०-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
09. भोला दात्त उम्र करीब 20 वर्ष पिता बिजु दास पाँचो पता पुरबोकोट, धाना कोरई, जिल जाजपुर (उड़ीसा)
10. करण नेताम, उम्र 28 वर्ष पिता-जगन्नाथ नेताम, सा० वी०के० बहरा, थाना-खलारी, जिला-महासमुंद, राज्य-छत्तीसगढ़
11. मेकला येशु, उम्र करीब 29 वर्ष पिता-मेकला रामबाबु, ग्राम-नरतीपट्टनम, थाना-नरसीपट्टनम, जिला-विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
ALSO READ : पलामू: मुखिया पूनम देवी ने रखी नाली निर्माण की आधारशिला, उपलब्ध राशि से प्राथमिकता के आधार पर हो रहा विकास


