Click Here
Click Here
Click Here

रांची में प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 में गुमला का शानदार प्रदर्शन, तीनों वर्गों में सेमीफाइनल की मजबूत दावेदारी

Gumla: रांची में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 में गुमला जिला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान...

प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता
प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता

Gumla: रांची में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 में गुमला जिला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान की प्रभावशाली शुरुआत की है. प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला की टीमें गुमला जिला का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय, गुमला की टीम भाग ले रही है.

लगातार जीत के साथ गुमला ने पेश की मजबूत दावेदारी

अंडर-15 बालक वर्ग में गुमला ने अपने पहले मैच में लोहरदगा को 3–0 तथा दूसरे मैच में सिमडेगा को 10–0 से पराजित कर लगातार दो शानदार जीत दर्ज की. इस वर्ग के शेष लीग मुकाबले कल सुबह खेले जाएंगे.

अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला ने अपने पहले लीग मैच में सिमडेगा को 11–0, दूसरे मैच में लोहरदगा को 8–0 तथा तीसरे मैच में रांची को 2–0 से पराजित कर लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की.

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला का पहला मुकाबला सिमडेगा के साथ ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे मैच में खूंटी को 5–0 तथा तीसरे मैच में रांची को 5–0 से हराकर टीम ने शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया.

बीपीओ दिलदार सिंह ने बताया कि गुमला जिला की तीनों टीमों का नेतृत्व डे बोर्डिंग बालक फुटबॉल प्रशिक्षक एवं प्रभारी बालक प्रशिक्षण केंद्र रिजवान अली तथा बालिका प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षक बीना केरकेट्टा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि उनके द्वारा आवश्यक समन्वय किया जा रहा है. जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिला की इन उल्लेखनीय उपलब्धियों पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

ALSO READ: सिमडेगा: पशु तस्करी की रेकी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *