Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : पीडीएस डीलरों का KPI डेटा व आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Gumla: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज, बुधवार को गुमला प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने समीक्षा...

Gumla: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज, बुधवार को गुमला प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा के साथ पीडीएस डीलरों का KPI डेटा और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारॉ अशोक चोपड़ा भी उपस्थित रहे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पिछले दो महीनों से KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया. उन्होंने संबंधित डीलरों को 2 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से KPI डेटा समर्पित करने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का अनुपालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला ISBT मॉल, 153 करोड़ की बड़ी सौगात

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अनुपस्थित रहने वाले डीलरों को कारण बताओ नोटिस

साथ ही, सभी डीलरों को आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डीलरों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित डीलरों की अनुज्ञप्ति निलंबित की जा सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं विभागीय निर्देशों की अनदेखी अब स्वीकार्य नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : रांची: जंगलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नगदी और लग्जरी कारें बरामद

KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलर

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एवं KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों में माता एसएचजी, मो. शब्बू, शिव शक्ति महिला मंडल, श्वेता महिला मंडल, सुनील कुमार, लक्ष्मी एसएचजी कतरी, अनमोल कुमार गुप्ता, बलराम जायसवाल, बिरसु उरांव, चारु उरांव, मंगरा मिंज, जागृति महिला मंडल, जुलेखा खातून, जागृति एसएसएस धनगांव, किरण महिला मंडल, मंजू देवी, नौशाद अंसारी, ओम प्रकाश तिवारी, प्रमिला देवी, प्रेमजीत कच्छप, राहत महिला मंडल, राधेश्याम साहु, सरई महिला मंडल, सत्यम महिला मंडल, शंकर भगत एवं विजय साहू शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *