रांची: जंगलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नगदी और लग्जरी कारें बरामद

  रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के...

 

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़ी और जंगलों के बीच चल रहे एक संगठित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगद, मोबाइल फोन, जेवरात और चार पहिया वाहन बरामद किए हैं.

 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई:

पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल की सुबह सूचना मिली थी कि सपारोम गांव के आगे पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच कुछ लोग लग्जरी गाड़ियों से आकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई. पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सात लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जिनमें बेनेदिक मिंज, गुलरेज आलम, विजय नायक उर्फ राम नायक, विनोद मिंज,संजय नायक, किरता तिर्की, दीपक नायक शामिल है.

Also Read: कुख्यात अनिल शर्मा रिहाई मामला: फिर से याचिका दाखिल करने की छूट के साथ वापस ली याचिका

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से और उनकी लग्जरी गाड़ियों से काफी सामान बरामद किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *