Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र के बकसपुर खूटीटोली गांव निवासी कतरीना तिर्की (70 वर्ष) को विषैले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, वह बर्तन धोने के लिए अपने घर स्थित कुएं के पास गई थी. कुएं के समीप एक डब्बे में पानी भरा हुआ था. इसी दौरान पानी निकालते समय डब्बे के नीचे छिपे एक विषैले सांप ने पैर में डस लिया. घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें रायडीह स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार किया गया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. फिलहाल वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

