चंदवारा में बिजली समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा गया आवेदन

Koderma : कोडरमा चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल...

Koderma : कोडरमा चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोडरमा के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपा. आवेदन में ग्राम चिलोडीह और चंदवारा क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की गई है.

जर्जर पोल और तार बदलने की मांग

आवेदन में बताया गया कि कई क्षेत्रों में बिजली पोल और तार जर्जर स्थिति में हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मुखिया ने उर्दू स्कूल से उदय कुशवाहा के घर तक बिजली पोल और जर्जर तार बदलने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सके.

ALSO READ : हथियारबंद लोगों ने दुकान में की लूटपाट, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

सिंचाई और नए क्षेत्रों में बिजली विस्तार की मांग

आवेदन में घाटोंजीया तालाब और छठ घाट क्षेत्र में सिंचाई कार्य के लिए पोल, तार और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है. इसके अलावा देवी मंडा से नीचे बस्ती तक बिजली तार पहुंचाने तथा पप्पू मोदी के घर से पिंटू राणा के कुएं तक बिजली लाइन विस्तार करने की भी मांग उठाई गई है.

ALSO READ : गुमला में रायडीह पुलिस की कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार

बंद ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग

मुखिया ने डिग्री कॉलेज के समीप लंबे समय से बंद पड़े ट्रांसफार्मर को जल्द चालू कराने की मांग की. साथ ही लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को गंभीर बताते हुए विभाग से शीघ्र समाधान की अपील की गई.

ALSO READ : हजारीबाग में छात्र राजनीति की नई हलचल: जेकेसीएम ने फूंका संगठन विस्तार का बिगुल, 15 सदस्यीय छात्र विंग गठित

किसानों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी

मुखिया संतोष Kumar कुशवाहा ने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था किसानों और आम लोगों के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने विभाग से जल्द कार्रवाई कर सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की.

ALSO READ : युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *