Click Here
Click Here

गुमला: अंधविश्वास ने ली वृद्ध की जान, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Gumla: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करचा गांव में अंधविश्वास और आपसी विवाद के कारण एक वृद्ध की निर्मम हत्या का...

Gumla: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करचा गांव में अंधविश्वास और आपसी विवाद के कारण एक वृद्ध की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. सोमवार की रात गांव के ही एक युवक ने 65 वर्षीय गनसा उरांव की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

घरेलू विवाद के बीच बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप उरांव और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था.इसी दौरान गनसा उरांव वहां से गुजर रहे थे. बताया जाता है कि उन्हें देखते ही संदीप उरांव का गुस्सा भड़क उठा. वह घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाया और वृद्ध पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गनसा उरांव के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, घटना के पीछे अंधविश्वास मुख्य कारण बताया जा रहा है. मृतक गनसा उरांव गांव में झाड़-फूंक का काम करते थे. वहीं आरोपी संदीप उरांव की कोई संतान नहीं थी.

अंधविश्वास बना वजह, ‘डायन-बिसाही’ के शक में ली जान

उसे संदेह था कि गनसा उरांव की कथित ‘डायन-बिसाही’ के कारण ही उसे संतान सुख नहीं मिल रहा है. इसी शक और रंजिश में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ALSO READ: Palamu: घर में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *