Click Here
Click Here
Click Here

अंबाघाघ एवं मसरिया डैम परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

Gumla: पर्यटन विभाग, गुमला द्वारा अंबाघाघ एवं मसरिया डैम परिसर में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया...

Gumla
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

Gumla: पर्यटन विभाग, गुमला द्वारा अंबाघाघ एवं मसरिया डैम परिसर में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान का उद्देश्य समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना था.

बच्चों-ग्रामीणों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया.
इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, रस्साकशी एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने नशामुक्त समाज, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ग्रामीणों को दी गई 112 हेल्पलाइन की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान आमजन को आपातकालीन सहायता हेतु संचालित 112 हेल्पलाइन की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया. उक्त अभियान के माध्यम से युवाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: चंदवारा प्रखंड में बकरा-बकरी एवं ब्रॉयलर कुकुट का किया गया वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *