Gumla: महुआडांड़ थाना क्षेत्र के केना नावाटोली गांव की 50 वर्षीय मंगरी देवी नहाने के दौरान नहर में डूबने लगी. नहाने के बाद जब वह नहर से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर पानी में गिर पड़ी. देखते ही देखते वह डूबने लगी. मौके पर मौजूद आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी तो तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पानी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में मंगरी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. महिला कीगंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
यह भी पढ़ें : गुमला ने रचा इतिहास: इंटरमीडिएट में तीनों संकाय में राज्य के टॉप-3 में बनाई जगह
नहर के किनारे फिसलन, इसे ठीक करने की मांग
सदर अस्पताल में डॉ. गणेश राम की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि नहर के किनारे फिसलन होने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 7 साल पर दिवेश का तीखा हमला: बोले– पलामू में अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर, जनता त्रस्त
