Click Here
Click Here
Click Here

‘‘आहार दिवस’’ पर पीडीएस दुकानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देश

Chakrdharpur:चक्रधरपुर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नेतृत्व में बुधवार (06 मई 2026) को पूरे जिले में ‘‘आहार दिवस’’ का आयोजन किया गया. इस...

Chakrdharpur:चक्रधरपुर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नेतृत्व में बुधवार (06 मई 2026) को पूरे जिले में ‘‘आहार दिवस’’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट (चक्रधरपुर), प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चक्रधरपुर द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान सिलफोड़ी एवं इन्दकाटा गांव के पीडीएस दुकानों की जांच की गई. सिलफोड़ी के राशन डीलर सत कुमार प्रधान तथा इन्दकाटा के राशन डीलर प्रमोद कुमार महतो के दुकानों में AAY, PH कार्ड, ग्रीन कार्ड एवं e-POS मशीन से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई. साथ ही आवंटित चावल, गेहूं, नमक आदि खाद्यानों के स्टॉक का मिलान स्टॉक पंजी से किया गया.

अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे शीला पट्ट पर वर्तमान स्टॉक की जानकारी, स्टॉक पंजी का नियमित संधारण, लाभुकों की सूची एवं योजनाओं का विवरण समय-समय पर प्रदर्शित करें. इसके अलावा दुकानों की साफ-सफाई बनाए रखने, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए.इसके अतिरिक्त गोपीनाथपुर लैम्पस का भी निरीक्षण किया गया, जहां रिलीज ऑर्डर एवं धान प्राप्ति स्टॉक की जांच की गई. अधिकारियों ने व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया.

AlsoRead:गुमला: नहर में फिसलकर डूबने लगी महिला, हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

add1

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *